मूर्ति स्थापना को जा रहे श्रद्धालुओं पर ग्रामीणों ने किया पथराव आधा दर्जन श्रद्धालु घायल।

मूर्ति स्थापना को जा रहे श्रद्धालुओं पर ग्रामीणों ने किया पथराव आधा दर्जन श्रद्धालु घायल।

श्रद्धालु में मचा हड़कंप दान की राशि लूट कर ले जाने का आरोप।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

बदायूं:-सहसवान थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम बडोली सागरपुर में बीपी शाम मां दुर्गा की मूर्ति को शुक्राचार्य गंगा घाट पर स्नान कराने के उपरांत मंदिर में स्थापित करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में भरकर जा रहे श्रद्धालुओं पर बीती शाम ग्रामीणों ने पथराव कर दिया तथा श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हमलावर दान में आई हुई राशि ₹15000 के लगभग लूट कर ले गए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए थाना पुलिस को तहरीर दे दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है Iमिली जानकारी के अनुसार ग्राम बडोली सागरपुर निवासी ग्रामीण चार ट्रैक्टर ट्राली में भरकर जिसमें महिलाएं भी थी मां दुर्गा की मूर्ति को स्थापित करने से पूर्व गंगा नदी के शुक्राचार्य घाट पर स्नान कराने के उपरांत गाजे-बाजे के साथ शाम 7:30 बजे के लगभग नेकराम पुत्र राम सिंह के घर के निकट जैसे ही शोभायात्रा पहुंची कि पहले से ही घात लगाए बैठे नेकराम पुत्र राम सिंह कमल सिंह संजू पुत्र गण नेकराम धीरेंद्र पुत्र लेखराज मुकेश पुत्र बादाम महेंद्र पुत्र सियाराम कल्लू पत्र लेखराज  प्रभु पुत्र साहूकार राकेश पुत्र सोहन पाल आदि ने शोभा यात्रा पर ईट पत्थर फेंकना प्रारंभ कर दिया ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठी महिलाएं पुरुष श्रद्धालु जान बचाकर जब भागने लगे तब उपरोक्त लोगों ने लाठी-डंडे तमंचे एवं घातक अस्सलाम से हमले करने शुरू कर दिए और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिसमें श्रद्धालु श्री राम पुत्र हरप्रसाद रविंद्र पुत्र सतपाल जानकी पुत्र पातीराम सहित आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए घटना से गांव में हड़कंप मच गया लोग अपनी जान बचा कर इधर-उधर भागने लगे तत्पश्चात हमलावरों ने ट्राली में माता दुर्गा की प्रतिमा को जमीन पर गिरा कर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा थाल में भक्तजनों द्वारा प्रतिमा पर अर्पित की गई ₹15000 से अधिक मूल्य की धनराशि को हमलावर लूट कर ले गए Iघटना की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए अमरपाल पुत्र भूरे थाना उघैती में प्रार्थना पत्र देकर हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है पटना से ग्रामीण जहां भयभीत हो गए हैं वहीं दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post