अमर वाल्मीकि सोमवार को अमरनाथ के लिए पैदल यात्रा पर हुए।

अमर वाल्मीकि सोमवार को अमरनाथ के लिए पैदल यात्रा पर हुए।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूं:-बिसौली  नगर निवासी अमर वाल्मीकि सोमवार को अमरनाथ के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हो गए। दर्जनों लोगों ने अमर को फूलमालाओं से लादकर रवाना किया। यहां बता दें कि अमर वाल्मीकि नगर स्थित मुंसिफ कोर्ट में कर्मचारी हैं। भगवान शिव के भक्त अमर ने बीते काफी दिनों पूर्व पैदल अमरनाथ यात्रा करने का फैसला लिया था। इसके लिए उन्होंनें 27 मार्च का दिन निर्धारित भी कर दिया था। वाल्मीकि समाज के लोगों ने संजय कालोनी पर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अजय वाल्मीकि, आशीष, बाबी वाल्मीकि, राजेश बाबू आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post