हल्का लेखपाल ने ग्राम पंचायत समिति द्धारा पारित प्रस्ताव की भूमि पर उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य को रुकवाया।
ग्रामीणों में रोष जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाने की मांग की।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं:-सहसवान दबंगई एवं गुंडागर्दी के बल पर बेलगाम लेखपाल ग्राम बढौली सागरपुर में नित नए-नए गुल खिला रहा है। ऐसा ही एक गुल बड़ौली सागरपुर में देखने को मिला जहां ग्राम पंचायत समिति की बैठक में शासन से आए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनवाए जाने के लिए ग्राम सभा की भूमि गाटा संख्या 37 के पारित प्रस्ताव के उपरांत भवन की नींव भराई का कार्य हल्का लेखपाल ने यह कहते हुए रुकवा दिया अधिकारियों के अग्रिम आदेशों तक भवन का निर्माण न कराया जाए भवन का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत समिति की बैठक में पारित गाटा संख्या पर होने के बावजूद भी भवन निर्माण का कार्य हल्का लेखपाल द्धारा रोके जाने से ग्रामीणों में आक्रोश की भावना पनप रही है जो कभी भी उग्र रूप ले सकती है।सहसवान तहसील के ग्राम बढौली सागरपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रेषित गायत्री पत्र में अवगत कराया 1 ग्राम पंचायत समिति तथा सम्मानित व्यक्तियों की संयुक्त रूप से हुई 10 फरवरी वर्ष 2023 की बैठक में ग्राम प्रधान रूप बती ने शासन द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन स्वीकृत हो जाने के उपरांत ग्राम सभा की ग्राम में भूमि पर बनवाए जाने का प्रस्ताव रखा जिस पर ग्राम पंचायत सदस्य मोर श्री मोर कली पुष्पेंद्र सुनील शर्मा उत्तम श्री भीमसेन जयचंद दिनेश ने सर्वसम्मति से ग्राम सभा की खाली पड़ी भूमि गाटा संख्या 37 पर उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनवाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया ग्राम पंचायत समिति द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनवाए जाने का प्रस्ताव पारित होते ही हल्का लेखपाल शशिकांत शर्मा ने राजस्व टीम के साथ पहुंचकर ग्राम सभा की खाली पड़ी भूमि गाटा संख्या 37 हो जिसका प्रस्ताव सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत समिति द्वारा किया गया था।भूमि की पैमाइश कर भूमि स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी तथा भवन निर्माण करने की अनुमति दे दी जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने भूमि गाटा संख्या 37 पर भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया भवन की नींव भराई के अलावा कई कई फुट दीवारों का निर्माण हो गया परंतु इसी बीच हल्का लेखपाल ने तेजी से चल रहे उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का कार्य तुरंत रुकवा दिया तथा कहा कि जब तक अधिकारियों का आदेश ना हो जाए तब तक उपरोक्त भूमि पर एक भी ईट ना लगाई जाए।ग्राम पंचायत समिति द्धारा ग्राम सभा की खाली पड़ी भूमि गाटा संख्या 37 पर उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण रुक जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।ग्रामीणों ने बताया उपरोक्त उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य हल्का लेखपाल शशिकांत शर्मा ने ग्रामीणों द्धारा ग्राम में की गई अनियमितताओं का सबक सिखाए जाने के लिए पूर्व जनप्रतिनिधि से संपर्क करते हुए निर्माण कार्य रुकवाया है उन्होंने कहा कि जब ग्राम पंचायत समिति ने ग्राम सभा की खाली पड़ी भूमि गाटा संख्या 37 पर हल्का लेखपाल ने ग्रामीणों द्धारा अनियमितताओं की की गई शिकायत को वापस लिए जाने के वास्ते दबाव बनाए जाने का रास्ता खोजा है जबकि ग्राम पंचायत समिति की बैठक में समिति सदस्यों के अलावा ग्राम के अनेक संभ्रांत लोग ग्रामीण भी उपस्थित थे सर्वसम्मति से उपरोक्त प्रस्ताव पारित किया गया था।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से ग्राम बढौली सागरपुर में शासन द्धारा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन स्वीकृत करने के उपरांत ग्राम पंचायत समिति द्वारा 10 फरवरी को भूमि गाटा संख्या 37 जो खाली पड़ी हुई है उस पर प्रारंभ हुए भवन निर्माण कार्य को सुचारू कराए जाने की मांग की है वही ग्रामीणों ने उपरोक्त लेखपाल शशिकांत शर्मा के विरुद्ध की गई शिकायतों की भी जांच कराते हुए स्थानांतरण कराए जाने की मांग की हैlशिकायती पत्र में रामनरेश,जानकी,देवेंद्र,सतराम,मुकेश,अमरपाल,हरबंस,पप्पू लालू आदि अनेक लोगों के हस्ताक्षर हैं।
