जनपद में 105 लाभार्थियों को वितरित की गई आवास की चाबी।

जनपद में 105 लाभार्थियों को वितरित की गई आवास की चाबी।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

बदायूँ:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नगर विकास एवं नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन विभाग की योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास, पुस्तकों का विमोचन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को बधाई देते हुए चाबी वितरण लखनऊ में किया गया।इसी क्रम कार्यक्रम का सजीव प्रसारण समस्त नगर निकायों एवं जिला स्तर पर एन0आई0सी0 कार्यालय में किया गया। एन.आई.सी. में जिलाधिकारी मनोज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, पी0ओ0 डूडा देवेश कुमार सिंह, भाजपा प्रवक्ता शैलेन्द्र शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में 04 लाभार्थियों को आवासों की चाबी का वितरण किया गया। नगर पालिका बदायूँ में सदर विधायक ने नगर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बदायूँ दीप वार्ष्णेय के साथ 05 लाभार्थियों को आवास की वितरित की। तत्क्रम में जनपद की नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में 105 लाभार्थियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी वितरित की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post