सहसवान कि जनता का मिल रहा है भरपूर समर्थन : चंगेज खान
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं:-सहसवान नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंगेज खान ने अपने समर्थकों के साथ नगर के कई मोहल्लों में जनसंपर्क किया।चंगेज खान ने कहां कि उन्हें जनता का प्यार और आशीर्वाद बराबर मिल रहा है। जनता ने मुझे हमेशा प्यार किया है। जनता के बीच में रहकर सेवा करना चाहता हूं मौका मिला तो नगर की तस्वीर बदल दूंगा। और जनता के बीच रहकर सेवा करुगा मुझे पूरे नगर में छोटो का प्यार और बड़ों का आशीर्वाद मिल रहा है। और मैं सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दूंगा।
इस मौके पर शाज़ेब खान, ममनून कुरेशी, सुहैल कुरेशी, उमर मलिक, प्रधान जी सलीम भाई,शाहरुख, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

