ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई जाएगी संस्थापक की पुण्यतिथि
(सरवर हुसैन प्रधान संपादक अमीर खुसरो टाइम्स)
कासगंज- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पंजीकृत उत्तर प्रदेश इकाई जनपद कासगंज की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला कैंप कार्यालय बिजली घर रोड पटियाली पर संगठन के कार्यवाहक अनूप सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं एवं मंडल अध्यक्ष राम नरेश सिंह चौहान के संचालन में किया गया।
बैठक में संगठन के संस्थापक स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर विचार गोष्ठी संयुक्त रूप से तहसील पटियाली की देखरेख में आयोजित करने, संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान में और गति लाने, प्रदेश हाईकमान के आदेश पर संगठन में यूट्यूब चैनल अथवा अनाधिकृत इलेक्ट्रॉनिक चैनल के रिपोर्टर को न जोड़ने तथा संगठन के कुछ जिम्मेदार पदाधिकारियों/ सदस्यों के प्रतिभाग न करने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके 3 दिन में के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्णय लिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान ने कहा कि संगठन सभी के सहयोग से चलता है। जिसमें सक्रियता समर्पण और निष्ठा बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन सदैव पत्रकारों के हित में तत्पर है।
मंडल अध्यक्ष राम नरेश सिंह चौहान ने कहां के आगामी 27 मई 2023 को संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में आयोजित विचार गोष्ठी का आयोजन पटियाली तहसील मुख्यालय पर कराए जाने का निर्णय लिया गया।जनपद की प्रतिभाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नागरिकों को मंच सम्मानित करने का सुझाव दिया। जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। बैठक में मौजूद तहसील अध्यक्षों को वर्ष 2023 के सदस्यों के परिचय पत्र उन्हें समय से वितरित करने के लिए सौंपे गए।
बैठक में संगठन के जिला उपाध्यक्ष जय चन्द्र, जिला महामंत्री विशाल श्रोत्रीय, तहसील अध्यक्ष पटियाली केशव उपाध्याय, नारायण प्रताप सिंह उर्फ मोनू गौर, कासगंज तहसील के अध्यक्ष आशुतोष पचौरी, गौरव शाक्य, तहसील उपाध्यक्ष मोहित वर्मा, जयप्रकाश, योगेंद्र, सहावर के मोहम्मद नबी, तहसील उपाध्यक्ष, आकाश गुप्ता अमापुर, विष्णु सिंह आदि की मौजूदगी रही।
