बन्द गेहूँ क्रय केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध होगी कडी कार्यवाहीः डीएम।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूँ:- जिलाधिकारी मनोज कुमार ने रवी विपणन वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जनपद के गेहूँ क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण कराया गया। नामित नोडल अधिकारियों द्वारा विभिन्न गेहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया जिसमें सा.स.स. सादकपुर नाचनी, राजटिकौली, न्यौली हरनाथपुर, ककोडा, बारहचिर्रा, हज्जामपुर, अमनपुर, दानपुर मलिकपुर बिचौला क्रय केन्द्र बन्द पाए गए। जिलाधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी अतुल कुमार वशिष्ठ को निर्देश दिए कि सम्बन्धित केन्द्र प्रभारियों विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाए।
