अंत्येष्टि स्थल को लेकर हुआ विवाद मौके पर पहुंची सहसवान पुलिस।

अंत्येष्टि स्थल को लेकर हुआ विवाद मौके पर पहुंची सहसवान पुलिस।

ब्यूरो  रिपोर्ट तबरेज़ खान

बदायूं:- सहसवान-अंत्येष्टि स्थल को लेकर भूमि स्वामी और अंत्येष्टि करने गए लोगों के बीच हुआ विवाद। कोतवाली पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौक़े पर पहुंचकर विवाद को कराया शांत और साथ ही शव का अंतिमसंस्कार भी कराया। दोनों पक्ष के लोगों ने शमशान की भूमि निश्चित कराने को राजस्व विभाग के अधिकारियो से कहा। महावा नदी के हरदत्तपुर घाट पर पुल के नीचे कुछ लोग शव लेकर अंत्येष्टि करने पहुंचे। एक व्यक्ति हरदत्तपुर निवासी वहां पहुंच गया और अंत्येष्टि करने वाली जगह को अपना खेत बताने लगा अंत्येष्टि करने पहुंचे लोगों ने शमशान की भूमि निश्चित न होने पर इसी जगह अंत्येष्टि करने को कहा। इसको लेकर दोनो पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने मामले को निपटाने की कोशिश की परंतु दोनों पक्ष शमशान की भूमि निश्चित कराने को लेकर अड़ गए। इसके बाद नायब तहसीलदार मौक़े पर पहुँचे उन्होंनेे दोनो पक्षों को आश्वासन दिया कि आज अंत्येष्टि होने दें। आगे शमशान की भूमि को निश्चित करा दिया जायेगा। इसके बाद दोनों पक्ष सहमत हो गए और शव की अंत्येष्टि करा दी गई। नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी अंत्येष्टि करा दी गयी है। आगे जाँच करने के बाद शमशान की भूमि निश्चित करा दी जायेग।

Post a Comment

Previous Post Next Post