राजश्री अस्पताल में डिलिवरी के दौरान प्रसूता की मौत, स्टाफ अस्पताल छोड़कर हुआ फरार


राजश्री अस्पताल में डिलिवरी के दौरान प्रसूता की मौत, स्टाफ अस्पताल छोड़कर हुआ फरार

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

बदायू:- थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अलापुर रोड स्थित राजश्री हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई अस्पताल स्टाफ महिला को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।घटना रविवार शाम लगभग साढ़े आठ बजे की है बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी विट्टू अपनी पत्नी शिल्पी को प्रसव पीड़ा के दौरान बदायूँ आलापुर रोड स्थित राजश्री अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डाक्टरों ने महिला भर्ती कर लिया और डिलीवरी के लिए 25 हजार रुपए जमा करवा लिए जब शाम तक डिलीवरी नहीं हो सकी तो डाक्टर ने आपरेशन करने की बात कही और इस दौरान 25 हजार रुपए की और मांग की गई और परिजनों से ब्लड की व्यवस्था करने को कहा गया।इस दौरान परिजन ब्लड की व्यवस्था करने शहर चले गए वहीं आपरेशन के दौरान ज्यादा खून बहने से महिला ने दम तोड़ दिया महिला की मौत होने के बाद धीरे धीरे पूरा अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार हो गया परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका पति ने बताया मृतका की ऑपरेशन के दौरान नस कट जाने कारण ज्यादा रक्त स्त्राव होने के कारण मौत हो गई, जबकि नवजात शिशु जीवित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post