नगर में एक नवविवाहिता सहित 2 महिलाओं की दहेज लालची परिजनों ने मारपीट कर दिनदहाड़े गला दबाकर की हत्या।
दोनों परिवारों में मचा कोहराम, पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को सीलकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जिला चिकित्सालय
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूँ:-सहसवान नगर के मोहल्ला चौधरी में डेढ़ माह पूर्व हुई शादी की नवविवाहिता को परिजनों ने मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर परिजन मौके से भाग गए। जबकि नगर के मोहल्ला शहबाजपुर में 9 वर्ष पूर्व हुई शादी के उपरांत लोभी शराबी पति के परिजनों ने महिला की मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छोड़कर परिजन भाग गए घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है।मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला रुस्तम टोला निवासी फुरकान पुत्र इरशाद ने अपनी पुत्री शीवा 20 वर्ष की शादी शुभान पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला चौधरी के साथ 18 फरवरी वर्ष 2023 में लगभग 25 लाख रुपए की थी तथा अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। आरोप है। शुभान तथा उसके परिजन और दहेज की मांग कर रहे थे। जिसके कारण उन्होंने शादी के दिन से ही शीबा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया मृतक शीबा के पिता फुरकान ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी पुत्री को मेरे दामाद शुभान सोमवार की शाम बुलाकर ले गए जिस पर मेरी पुत्री मुझसे बार-बार यह कह रही थी। कि उपरोक्त लोग और दहेज की मांग कर रहे हैं मैंने पुत्री शीबा को सांत्वना देकर विदा यह कहकर कर दिया मैं पैसे की व्यवस्था करके तुम्हारे ससुराल वालों की मांग पूरी कर दूंगा फुरकान ने जानकारी देते हुए बताया 5 बजे के लगभग उन्हें मोबाइल से मोहल्ले वालों ने बताया कि तुम्हारी पुत्री को तुम्हारे दामाद शुभान तथा उनके परिवार वाले मारपीट कर रहे हैं और एक-एक करके निकल कर भाग रहे हैं। जिस पर फुरकान परिजनों के साथ जब अपनी पुत्री की ससुराल पहुंचे तो घर के दरवाजे पर ताले पड़े थे जिन्हें तोड़कर जब घर में जाकर देखा तो उनकी पुत्री शीबा मृत पड़ी थी जगह-जगह चोटों के निशान थे। गले पर भी काफी निशान थे चोटों से घायल शीबा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अ लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया उन्होंने पुत्री शीबा की हत्या करने की संभावना व्यक्त करते हुए मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है शीबा की मृत्यु की खबर मिलते ही परिजन दहाड़े मारकर स्वास्थ्य केंद्र पर ही रोने लगे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा हैIवही नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर में मुस्तकीम पत्नी अफसर 30 वर्ष की पति अफसर ने शराब के शौक के चलते बच्चों के सामने ही मुस्तकीम की मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी अफसर के भाई शराफत अली ने मुस्तकीम के परिजनों को उसकी हालत खराब होने की जानकारी दी जिस पर परिजन जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तब मृतका के ससुराली जन शव को छोड़कर भाग गए मृतक के परिजनों ने भी दहेज का आरोप लगाते हुए हत्या करना बताया हैIथाना कोतवाली के ग्राम भवानीपुर खैरू निवासी शराफत अली ने अपनी पुत्री मुस्तकीम की शादी वर्ष 2014 में नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी अफसर अली के साथ की थी तथा सामर्थ्य से अधिक दहेज दिया था। परंतु दामाद शराब का शौकीन होने के साथ ही पुत्री मुस्तकीम से मैके पैसे लाने के लिए दबाव बनाता रहता था शराबी अफसर ने परिजनों के साथ मुस्तकीम के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी मुस्तकीम के चार छोटे बच्चे हैं बड़े पुत्र जैद 6 वर्ष ने रोते हुए बताया कि मेरे अब्बू अफसर शराब पीने के बाद मेरी मां के साथ अक्सर मारपीट करते थे और उन्होंने मेरी मां मुस्तकीम का मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी मुस्तकीम की हालत बिगड़ने पर परिजन कई निजी चिकित्सकों के यहां भी उपचार वास्ते ले गए परंतु निजी चिकित्सकों द्वारा उपचार करने से मना करने पर वह मुस्तकीम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा फोन किया इस्तेमाल लेकर पहुंचे अफसर के भाई शराफत अली ने मुस्तकीम के भाई अलकारे आलम को फोन करके बताया कि मुस्तकीम की तबीयत ज्यादा खराब है तुम आकर देख लो जब हम सब लोग सीएचसी सहसवान पहुंचे तो वह मुस्तकीम के शव को छोड़कर भाग गए इससे पूर्व सीएचसी सहसवान के चिकित्सा अधीक्षक ने थाना कोतवाली में शव का मेमो बनाकर भेजा था पुलिस ने मृतका के सब कुशल का के पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है। नगर में दहेज लोभीयों के चलते एक नवविवाहिता सहित 2 महिलाओं की परिजनों द्वारा की गई हत्या से नगर में कोहराम मचा हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही हैI
