जंगली सुअर के हमले में आधा दर्जन जख्मी, दहशत से लोगों में मचा कोहराम
सहसवान। बदायूं मेरठ राजमार्ग पर स्थित ग्राम खंदक के जंगल में जंगली सूअर द्धारा अचानक किए गए हमले में एक महिला सहित आधे दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए जिन्हें मरणासन्न अवस्था में सीएचसी सहसवान लाया गया है। जंगली सुअर के हमले से जंगल में कोहराम मचा हुआ है लोग इधर-उधर भाग रहे हैं मामले की जानकारी वन क्षेत्राधिकारी को दे दी गई हैI
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खंदक के जंगल में मंगलवार की सुबह 11 बजे के लगभग अचानक जंगल में पहुंचे जंगली सूअर ने खेतों पर काम कर रहे लोगों पर हमले करके घायल करना प्रारंभ कर दिया जिससे अफरा तफरी मच गई हमले में हरनारायण पुत्र रामदास लालाराम पुत्र बाबूराम मगन सिंह पुत्र दाताराम निवासीगण खंदक ग्राम दीनापुर निवासी राम सिंह पुत्र यादराम उनकी पत्नी व एक अन्य जंगली सुअर के हमले में घायल हो गए जंगली सूअर द्धारा अचानक ग्रामीणों पर किए जा रहे हमले की जानकारी मिलते ही लोगों ने जंगल से अपने घरों की ओर भागना शुरू कर दिया जंगली सुअर के हमले से क्षेत्र में लोगों म भय व्याप्त हो गया है।
मामले की जानकारी तत्काल वन क्षेत्राधिकारी संजय रस्तोगी को दे दी गई है सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से समान ले जाया गया है जहां उनका प्रथम उपचार करने के बाद घर जाने की इजाजत दे दी गई ग्रामीणों के मुताबिक जंगली सूअर बेखौफ होकर लोगों पर हमले कर रहा है जब तक प्रशासन जंगली सूअर को पकड़ कर ग्रामीणों को सुरक्षा का माहौल उपलब्ध नहीं कराता है तब तक हम जंगल में नहीं जाएंगे जबकि इस समय खेतों में गेहूं कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा हैI
