विशिष्ट सदस्य राम भरोसी लाल बाल्मीकि आज आएंगे बदायूँ।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूँ:-उत्तर प्रदेश शासन की राज्य स्तरीय निगरानी समिति के विशिष्ट सदस्य राम भरोसी लाल बाल्मीकि दिनांक 04 अप्रैल 2023 को दोपहर 3ः00 बजे निरीक्षण भवन बदायूं पहुचेगें। दोपहर 3ः30 बजे जिले के सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व जिले के सभी मण्डी सचिव, सिडको एक्सीयेन, डीपीआरओ, सीएमओ०, जल संस्थान, जल निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगें। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुनेगें तथा कुछ मलिन बस्तियों का दौरा करेगें। इस दौरान सभी सम्बंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।