आईरा ने बदायूं की सभी तहसीलो पर पत्रकारो की पांच सूत्रीयो मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा।
जिलाधिकारी के नाम आईरा ने पत्रकारो की मागो को लेकर उपजिलाधिकारियो को सौपा ज्ञापन।
पत्रकारो का उत्पीडन तथा फर्जी मुकदमो के विरोध मे आईरा करेगी प्रदर्शन ।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं:-आंल इण्डिया रिपोटर्स एसोसिएशन (आईरा ) बदायूं ने राष्टीय अध्यक्ष फरीद कादरी साहव राष्ट्रीय महासचिव बेदभानु आर्य तथा प्रदेश महासचिव अवरार अहमद के कुशल निर्देशन मे तथा जिलाध्यक्ष ठा वेदपाल सिह प्रभारी नरेन्द्र सिह के नेतृत्व मे बदायूं की सभी तहसीलो मे दातागंज मे कुलदीप सिह सहसवान मे सौरभ शर्मा विल्सी मे अखिलेश सोलंकी विसौली मे राजकुमार मौर्या बदायूं मे अरविन्द गौतम के नेतृत्व मे जिलाधिकारी महोदय बदायूं के नाम उपजिलाधिकारियो को ज्ञापन सौपे गये , ज्ञापन मे कहा गया कि मीडिया लोकतंत्र का चैथा स्तंभ है। भारत में मीडिया ने लोकतंत्र परंपराओं और जनतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान किया है।
लोकतंत्र के रक्षक और समाज के सजग प्रहरी के रूप में पत्रकार अपनी भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे है। आॅल इण्डिया रिपोटर्स एसोसिएशन (आईरा) के नेतृत्व में जिलेभर के पत्रकार पांच सूत्रीय मांग करते है, जिन्हे पूरी करने की आपसे अपेक्षा की जाती है-
01.जनपद के हर थाने पर प्रत्येक माह क्षेत्रीय पत्रकार-पुलिस सामंजस्य बैठक आयोजित हो।
02. पत्रकारों पर बिना उच्च स्तरीय जांच के मुकदमा न लिखा जाये एवं फर्जी लिखे हुए मुदकमे जांच कराकर वापस हो।
03.पुलिस प्रशासन समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों का सहयोग करें।
04. थाना स्तर पर व्हाट्एप पर बनाये गये पुलिस वाॅलिन्टियर अथवा पुलिस स्टेशन के नाम से बनाये गये गु्रप को सक्रिय किया जाये और सभी क्षेत्रीय पत्रकार जोडें जाये जिससे समाचारों का आदान-प्रदान हो सके।
05. पुलिस पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान में सहयोग करे तथा कथित रूप से वाहनों पर प्रेस लिखे घूम रहे व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करें। जिलाध्यक्ष ठा वेदपाल सिंह ने कहा कि अगर पत्रकारो का उत्पीडन तथा फर्जी मुकदमे वंद नही हुए तो आईरा पूरे प्रदेश मे धरना प्रदर्शन करेगी , तथा पत्रकारो की हित की लड़ाई लडेगी । विसौली मे जिलाध्यक्ष ठा वेदपाल सिह मीडिया प्रभारी अखिलेश मिश्रा प्रभारी हिमांशू उपाध्याय दीपक बार्ष्णेय धीरेश दातागंज मे प्रभारी नरेन्द सिह असद अहमद गौरव सक्सैना सहसवान मे मुशाहिद रज़ा,तबरेज खान, आसिम अली, मोहित यादव, सौरभ गुप्ता, शिव यादव, रवि शंकर, रंजीत कुमार, सैयद तुफेल अहमद,मसर्रत सलमानी, मौजूद रहेl
