जाटव समाज के लोगों ने मीर हैदर अली का जोर शोर से स्वागत किया।

जाटव समाज के लोगों ने मीर हैदर अली का जोर शोर से स्वागत किया।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

बदायूं:-सहसवान नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद में कल  10:00 बजे रात मैं बसपा की सेक्टर की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में जाटव समाज के लोगों ने मीर हैदर अली का जोर शोर से स्वागत किया।और 11 मई को होने वाले चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का वादा किया।इस मीटिंग में बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर व बूथ पदाधिकारी व बसपा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। और बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार निकहत अली को सहसवान नगर पालिका चुनाव भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।इस मीटिंग में बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष अजहर खान नगर उपाध्यक्ष विकास बाबू सेक्टर अध्यक्ष राजकुमार गौतम मुन्ना लाल सागर सोनू सागर हरकिशोर जाटव योगेश जाटव बादाम सिंह सागर सुरेंद्र जाटव सैकड़ों की संख्या में जाटव समाज व सर्व समाज के लोग शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post