नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंगेज खान को मिल रहा है जनता का भरपूर समर्थन।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूँ:-सहसवान भारी जन समर्थन से मुकाबला दिलचस्प ! निकाय चुनाव में सहसवान सीट पर इस वार भारी घमासान के आसार नजर आ रहे हैं। जिससे चुनावी समीकरण गड़बड़ा गये हैं।और मतदाताओं के एक पक्षीय निर्णय ने विरोधियों की बेचैनी बढ़ा दी है। वोटरों की नब्ज टटोलने की हांलांकि सभी प्रत्याशी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वोटरों ने पहले ही अपना मन बना लिया है और भारी जन समर्थन के चलते अब चुनाव एक पक्षीय होता नजर आ रहा है।
सहसवान निकाय चुनाव में जहां हर उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहा है। वही इन सब से परे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चंगेज खान लोगों के बीच जाकर जन संपर्क करके लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं। सहसवान में रहकर पले बढ़े चंगेज खान ने सहसवान के सामाजिक कार्यों में हमेशा से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उसी का फल है।कि आज जनता उन्हें भरपूर सहयोग दे रही है। और उनके लिए जीत की दुआएं कर रही है ! चंगेज खान ने जनता के बीच जाकर कहा कि वह अगर जीत कर आते हैं तो सहसवान का विकास करना उनका मुख्य लक्ष्य होगा हर तरफ़ गंदगी के ढेर टूटी सड़कें और जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है।उसको निवारण करना उनका प्राथमिक लक्ष्य होगा। इस मौके पर ममनून कुरैशी,खालिद,चैना चौधरी,सुहैल सिद्दीकी,शाजेब खाॅंन,फुरकान एडवोकेट,बब्बल भाई ,बब्बू खाॅंन,जुनैद सलाम, खालिद कुरैशी,उमर,हाजी जसीम चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे।
