चंगेज़ खान ने मांगे वोट लोगो ने दिया भरपूर समर्थन।

चंगेज़ खान ने मांगे वोट लोगो ने दिया भरपूर समर्थन।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

बदायूं:-सहसवान में वरिष्ठ नेता चंगेज़ खान ने अपनी पत्नी हाशमी बेगम के लिए आज सहसवान के कई मोहल्लों में वोट मांगे लोगो ने भरपूर समर्थन दिया और वोट देने का वादा किया।श्री खान को लगभग 24 साल पहले साजिश के तहत सहसवान के एक परिवार ने अपने ड्राइवर की हत्या करके फसा दिया उसके बाद लगातार उन पर व उनके परिवार पर तमाम फर्जी मुकदमे इसीलिए लिखाये जिससे कि श्री खान सहसवान न वापस आ सके लेकिन जिसका इंतज़ार सहसवान के लोगो को था वो श्री खान ने इस निकाय चुनाव में आकर पूरा कर दिया जिसकी वजह से श्री खान को भरपूर सहसवान के लोगो का समर्थन मिल रहा है।जिससे यही कयास लगाए जा रहे है इस बार सहसवान में परिवर्तन होकर ही रहेगा सहसवान कस्वे के लोगो का मानना है कि लड़ाई अब सैनिक चुनाव चिन्ह पर लड़ रही चंगेज़ खान की पत्नी हाशमी बेगम ओर भाजपा के फूल से लड़ रहे अनुज माहेश्वरी के बीच मे होगी।इसी दौरान आज चंगेज़ की पत्नी हाशमी बेगम को मोहल्ला हरनातकिया निवासी हाजी नफासत हुसैन ओर उनके पूरे परिवार ने श्री खान को समर्थन दिया और जी जान से मेहनत करके उनकी पत्नी को जिताने के वादा किया।इस दौरान हाफिज राशिद,भूरे सलीम,बड़े नज़ाकत,आमिर खालिद कुरेशी, शरीफ अहमद, इकबाल ,प्रधान तल्हा ,ममनून ,उमर ,खालिद, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post