नवनिर्वाचित चेयरमैन अबरार अहमद बाल्मीकि समाज ने स्वागत किया।

नवनिर्वाचित चेयरमैन अबरार अहमद बाल्मीकि समाज ने स्वागत किया।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

बदायूँ:-बिसौली नवनिर्वाचित चेयरमैन अबरार अहमद का विभिन्न समाज के लोगों द्वारा स्वागत सम्मान का दौर बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में बुधवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष अबरार अहमद का सादे समारोह में भव्य स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री अहमद ने कहा कि लगातार तीसरी बार जनता जनार्दन का अतुलनीय समर्थन और प्यार मिलना उनकी खुशनसीबी है। चेयरमैन ने कहा कि वे नगरवासियों के हित में सदैव तन मन और धन से सेवक के रूप में हाजिर रहेंगे। समारोह में नवनिर्वाचित सभासद कमरजहां और चेयरमैन पुत्र राशिद मंसूरी का भी स्वागत हुआ। इस मौके पर बाबीलाल वाल्मीकि, दशरथ वाल्मीकि, राजेश बाबू, शिवा, अमर वाल्मीकि, कन्हैया, गोविंद, शनि, गौरव वाल्मीकि, राहुल, मनी, रवि सागर, सचिन, अमिताभ, जितेन्द्र, नीरज, शंभू, जैकी, सविता, मिथिलेश, रूबी, राखी, शिवधारा, लक्ष्मी, रोशनी, राधा, पूजा, चांदनी आदि वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post