गुन्नौर में आतिशबाज के घर में हुआ जोरदार धमाका, पुलिस को तलाशी के दौरान दो गोदामों से मिला चार ट्रॉली विस्फोटक, राहत एंव बचाव कार्य जारी।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं:-गुन्नौर आतिशबाज साबिर घर में आतिशबाजी तैयार करता रहा और गोदाम भरता रहा लेकिन सिस्टम को कानों कान खबर तक नहीं हुई। यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है। कोई सिस्टम को ही मिला हुआ कह रहा है। क्योंकि हादसे के बाद जागे पुलिस- प्रशासन ने तलाशी ली तो दो गोदाम से चार ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।
चार की गई जान, 10 लोग घायल
संभल के गुन्नौर के मोहल्ला सराय में मंगलवार की शाम करीब पौने छह बजे आतिशबाजी के कारोबारी साबिर अली के घर तेज धमाकों से साबिर की पत्नी गुड्डो (45), बेटी अनम (17), और पड़ोसी पप्पू की बेटी सुमैय्या (15) की मौत हो गई। धमाके इतने तेज थे कि साबिर का मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। करीब 500 मीटर दूर तक मलबा और ईंटें फैलने से जसवंत के छह महीने के बेटे ओम की भी जान चली गई। मोहल्ले के करीब 10 लोग घायल हुए हैं। इस धमाके में आतिशबाज की पत्नी, बेटी के अलावा पड़ोस की रहने वाली किशोरी की जान चली गई। धमाके के दौरान उड़ी ईंटों से एक छह महीने के बच्चे की भी जान गई है। इस धमाके ने साबिर के परिवार को उजाड़ दिया है। पुलिस ने आरोपी साबिर को गिरफ्तार कर लिया है। अब लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रशासन की ओर से की जाएगी।

