क्षेत्र में अपराध जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक देहात ने थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

क्षेत्र में अपराध जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक देहात ने थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूं:-सहसवान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में अपराध जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुसरण करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक देहात अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष मुजरिया दिनेश कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों एवं देहात क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया तथा लोगों सुरक्षा की भावना जागृत की जिससे क्षेत्र के लोगों को लगे की पुलिस बल उसके लिए हमेशा तैयार है ।अपर पुलिस अधीक्षक देहात अजय प्रताप सिंह शुक्रवार की शाम थाना मुजरिया पहुंचे जहां उन्होंने थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा तथा भारी पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील ग्राम नेथूआ अहमदनगर असोली भीकमपुर टप्पा जामनी क कोलहाई आदि ग्रामों में फ्लैग मार्च किया फ्लैग मार्च का उद्देश्य अपराधियों में खौफ पैदा करना तथा जनता जनार्दन को यह उद्देश्य आना है कि विपत्ति के समय पुलिस बल उनके हर पल साथ है।फ्लैग मार्च की समय उप निरीक्षक वीर सिंह नाजिर अली कई उप निरीक्षक सहित भारी पुलिस बल साथ था ।


Post a Comment

Previous Post Next Post