घर में घुसकर की छेड़छाड़ महिला को किया निर्वस्त्रना नामजद रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं:-सहसवान थाना कोतवाली के एक ग्राम में पति तथा ससुर की गैरमौजूदगी में ग्राम के ही एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया विरोध करने पर महिला के वस्त्र फाड़ का उसे निर्वस्त्र कर दिया महिला की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी महिला को जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया पीड़ित महिला ने थाना कोतवाली में एक आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है Iजानकारी के मुताबिक महाबा नदी पार के एक गांव में एक महिला ने थाना कोतवाली में लिखाई नामजद रिपोर्ट ने बताया कि उसका पति एवं ससुर जब खेत पर गया हुआ था तब गांव का ही रजनीश पुत्र जसराम घर में घुस आया तथा छेड़छाड़ करने लगा जब विरोध किया तो उसने मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ कर उसे निर्वस्त्र कर दिया जब पीड़िता चिल्लाई तो बचाव के लिए पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी गाली गलौज एवं जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया पिता ने आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 452 354 खा 324 504 506 नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है I
