नवनियुक्त समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सचिव नगर आगमन पर बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत हुआ
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं :-सहसवान समाजवादी पार्टी के नामित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा देशभर में समाजवादी पार्टी को मजबूत प्रदान करेंगे Iसमाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मधुर ग्रुप के चेयरमैन समाजसेवी वरिष्ठ कार्यकर्ता ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने के बाद प्रथम बार नगर सहसवान में पधारने पर नगर की सीमा पर स्थित एक इंटर कॉलेज में स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहे मुख्य अतिथि श्री तोमर के नगर सहसवान में पधारने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे तथा नृत्य करते हुए फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया Iश्री तोमर ने कहा समाजवादी पार्टी सर्व समाज को एक साथ लेकर कार्य करने पर विचार रखती है समाजवादी पार्टी में कोई छोटा बड़ा नहीं है सर्व समाज के लोगों को एक साथ एक विचारधारा के साथ काम करना है समाजवादी पार्टी हमेशा दबे कुचले मजलूम लोगों के उत्थान के लिए कार्य करती है और कार्य करती है कि उन्होंने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने वाली पार्टियों से अलर्ट रहने को कहा उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी ने हमेशा सांप्रदायिक सौहार्द की मजबूती के लिए कार्य किए है उन्होंने पार्टी का नाम ना लेते हुए इशारा किया कि कुछ पार्टी ने समाज को बांटने करने का काम कर रही हैं परंतु समाजवादी पार्टी कभी उनके सपनों को पूर्ण नहीं होने देगी I
वरिष्ठ कार्यकर्ता भरत सिंह यादव ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजसेवी वरिष्ठ कार्यकर्ता ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किए जाने से समाजवादी पार्टी काफी मजबूत होगी उन्होंने कहा श्री तोमर बीते चार दशक से जनपद बदायूं संभल अलीगढ़ में समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहते हैं उन्होंने क्षेत्र में हमेशा गरीब मजलूम लोगों का सहयोग किया है उन्होंने कई ग्रामों में सैकड़ों युवाओं को नशा मुक्त अभियान से जोड़कर भविष्य में नशा न करने की प्रतिज्ञा दिलाई है Iनव नामित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर का मोहल्ला मोहद्दीनपुर बाजार विल्सन गंज आदि स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया वही बाजार विल्सन गंज राइन मार्केट में हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष रजी अहमद उर्फ राजू सैकड़ों व्यापारियों ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया जिला अध्यक्ष रजी अहमद ने उन्हें साल ओढ़ाकर सम्मानित किया इस मौके पर प्रधानाचार्य केपी सिंह राघव पालिका सदस्य इनामुल रहमान अतुल राघव सोनू ठाकुर संजय तोमर विजय पाल सिंह यादव डॉ नासिर अली दिनेश यादव अजय प्रधान सहित भारी तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित थे I
