लघु फ़िल्म हैवान की शूटिंग रूदायन में हुई शुरू
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं:- रूदायन संगीत प्रेमी बैनर तले बन रही लघु फ़िल्म हैवान की शूटिंग आज दुर्गादेवी मन्दिर पर नारियल तोड़कर शुरू की गई। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका बरेली की मशहूर अभिनेत्री मॉडल राहेमा अली एवं रूदायन के कुलदीप प्रजापति निभा रहे हैं। फ़िल्म के लेखक व डायरेक्टर अशोक कुमार देश प्रेमी है कैमरामेन जितेंद्र प्रजापति व आमिर अली है फ़िल्म नशाखोरी की समस्या पर आधारित है। फ़िल्म के मुहूर्त के समय पवन गुप्ता फोटोग्राफर नरेंद्र गुप्ता रामपाल प्रजापति भीष्म पाल सिंह चौधरी ऋषि पाल सिंह उदयवीर सिंह प्रेम बीर सिंह अशोक उस्ताद हेमंत कुमार आयुष चौधरी मोहम्मद जुबेर अरमान ख़ान मोहम्मद चाँद आदि लोग मौजूद रहे फ़िल्म मैं आमिर अली प्रेम बीर सिंह मोहम्मद जुबेर अरमान मास्टर प्रेमवीर ने अन्य भूमिका निभाई है फ़िल्म के लेखक अशोक कुमार देश प्रेमी ने बताया कि यह फ़िल्म नशे के विरुद्ध है युवाओं को जागरूक करने का काम करेगी यह फ़िल्म विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ होगी।
