बाइक सवार उचक्का महिला से मोबाइल छीन कर फरार निजी चिकित्सालय मैं ड्यूटी करके घर वापस लौट रही महिला।
महिला ने अज्ञात उचक्के के विरुद्ध थाना कोतवाली में दी तहरीर पुलिस जांच में जुटी।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूँ:-सहसवान डार्लिंग रोड पर निजी चिकित्सालय में ड्यूटी करके घर वापस लौट रही एक महिला का पीछे से आए बाइक सवार उचक्का महिला से मोबाइल छीन कर फरार हो गया पीड़िता ने थाना कोतवाली में अज्ञात उचक्के के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए तहरीर दी है I
नगर के मोहल्ला सैफुल्ला गंज निवासी फरहा खातून पत्नी आफताब उल इस्लाम नगर के मोहल्ला मिर्धा टोला के केजीएन के निजी चिकित्सालय में कार्य करती है रात 9:00 बजे के लगभग वह डार्लिंग रोड होते हुए नवादा चौराहे से कुछ आगे जैसे ही पहुंची कि पीछे से आए बाइक सवार उचक्का मोबाइल छीन कर भाग गया वह चिट्ठी चिल्लाई जब तक उचक्का काफी दूर जा चुका था पीड़िता ने अज्ञात उचक्के के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्यवाही की जाने की मांग की है l
