सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के ना आने पर समाधान दिवस में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी ने जनसमस्याएं सुनी

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के ना आने पर समाधान दिवस में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी ने जनसमस्याएं सुनी

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूं :-सहसवान तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिला अधिकारी के ना आने पर समाधान दिवस में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी ने समाधान दिवस में पहुंचे शिकायत करता हूं कि शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण करने के अधीनस्थों को निर्देश दिए समाधान दिवस में आई 49 शिकायतों में एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष शिकायतों को समय अवधि में निस्तारण करने के निर्देश देते हुए अधीनस्थों को प्रेषित कर दी Iजिला अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न होने वाली संपूर्ण समाधान दिवस में उनकी गैरमौजूदगी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें सुनना प्रारंभ कर दी ग्राम तिलहरी निवासी बृजेश पुत्र भगवानदास ने प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित होने के उपरांत भूमि उपलब्ध ना होने पर ग्राम सभा द्वारा आवंटित किए गए पट्टे पर कब्जा ना मिलने की शिकायत की वही बरनी ढक्पुरा वासी राम सिंह पुत्र पर मिनी बताया की गाटा संख्या 144 खेत में ग्राम जरीफ पुर गढ़िया निवासी थान सिंह पुत्र खमानी ने मिलन काटकर खेत की काफी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है विरोध करने पर गाली गलौज एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करता है Iग्राम लाल शाह की मढैया निवासी सोनकली पत्नी श्यामलाल ने गाटा संख्या 632 634 चक मार्ग संख्या 619 624 पर अवैध रूप से लोगों ने कब्जा कर लिया है जिसके कारण चमार मरी है ग्राम भोगाजीत नगरिया के भारी तादाद में पहुंचे राशन कार्ड धारकों ने शिकायती पत्र देते हुए मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया उचित दर विक्रेता महीनों से राशन नहीं देता तथा अभद्र व्यवहार करता है उसने कई महीनों से अंत्योदय कार्ड धारकों को भी राशन वितरण नहीं किया है अगर राशन वितरण करता भी है तो वह 1 किलो तक यूनिट कम कर कर राशन देता है संयुक्त रूप से प्रेषित शिकायती पत्र में मामले की जांच कराए जाने की मांग की नगर के मोहल्ला ईशा पुर नवादा निवासी करुआ पुत्र बेदराम ने खाता संख्या 193 गाटा संख्या 240 241 242 244-245 पर सहखातेदार द्वारा अवैध रूप से किए गए कब्जे को तत्काल हटाए जाने की मांग की कब्जे दार दबंग प्रवृत्ति के हैं तथा विरोध करने पर गाली गलौज करते हैं करुआ ने विकास अधिकारी से उपरोक्त लोगों का कब्जा हटाए जाने की मांग की Iग्राम समसपुर कुवरी निवासी मुन्नालाल ने अपने को गरीब एवं निर्धन बताते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास दिलाए जाने की मांग की साथ ही कहा कि उसे शासन का कोई भी लाभ नहीं मिला है जबकि उसका मकान पूर्ण रूप से कच्चा एवं झोपड़ी पड़ी हुई है उसने आरोप लगाया क्षेत्रीय अधिकारी पात्र होने के बावजूद भी उसे अपात्र बनाने पर तुले हुए हैं मामले की जांच कराए जाने की मांग की थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलहरी निवासी एक पीड़ित महिला ने एक माह पूर्व अपराध करके ले जाए गई नाबालिग पुत्री की नामजद लिखाई गई रिपोर्ट के बावजूद थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग पुत्री को बरामद न किए जाने अभियुक्तों के विरुद्ध कोई कार्रवाई ना होने की शिकायत करते हुए नाबालिग पुत्री को बरामद कराए जाने की मांग की Iसमाधान दिवस के समापन उपरांत मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने तहसील परिसर में खाली पड़े स्थान पर वन विभाग द्वारा लाए गए जामुन एवं नीम के वृक्षों का वृक्षारोपण किया समाधान दिवस में जनपदीय कई विभागों के विभाग प्रमुख एवं अधीनस्थ सहायक क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नरेंद्र कुमार के अलावा तहसील स्तरीय उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम नारायण वन क्षेत्र अधिकारी संजय कुमार रस्तोगी तहसीलदार शर्मनानंद खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा चिकित्सा अधीक्षक सहसवान डॉ प्रशांत त्यागी अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार पूर्ति निरीक्षक प्रदीप यादव बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अनेक तहसील स्तरीय अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ उपस्थित थे I

Post a Comment

Previous Post Next Post