गंगा एक्सप्रेसवे के लिए खोदे गए नाले के गड्ढे में गिरने से दो की मौत हो गईl

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए खोदे गए नाले के गड्ढे में गिरने से दो की मौत हो गई

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूं:-बिसौली क्षेत्र के गांव ऐपुरा में गंगा एक्सप्रेस वे के लिए खोदे गए नाले के गहरे गड्डे में गिरने से दो किशोरों की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शवों को एक्सप्रेस वे पर रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम विजय मिश्र, सीओ पवन कुमार व कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। यहां बता दें कि गंगा एक्सप्रेस वे के किनारों पर नाला निर्माण के लिए गड्डे खोदे जा रहे हैं। गांव ऐपुरा निवासी सफी के पुत्र 13 वर्षीय तसब्बुर व 14 वर्षीय यामीन खेत पर धान रोपाई करने जा रहे थे।पानी भरा होने से दोनों अचानक गड्ढे में जा गिरे। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बमुश्किल दोनों को निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दो भाईयों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम विजय मिश्र, सीओ पवन कुमार व कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला दलबल.के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post