लघुशंका करने उतरे ई-रिक्शा चालक का ई रिक्शा लेकर उचक्के फरार
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं:-सहसवान अकबराबाद चौराहे पर सवारियों का इंतजार कर रहे ई रिक्शा चालक के पास पहुंचे अज्ञात युवक ने चालक से देहगवा से खाली सिलेंडर लाने का किराया तय करते हुए अज्ञात युवक रिक्शा में बैठ गया बदायूं मेरठ राजमार्ग पर ग्राम खैरपुर खैराती के निकट रिक्शा चालक लघुशंका करने के लिए जैसे ही नीचे उतरा उपरोक्त अज्ञात युवक रिक्शा लेकर फरार हो गया रिक्शा चालक ने अज्ञात युवक के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है lथाना कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली निवासी पप्पू पुत्र संग्राम सिंह में बताया कि मैं अकबराबाद चौराहे पर ई रिक्शा लेकर सवारियों का इंतजार कर रहा था की दो-तीन लोग एकत्रित होकर आए और बोले हमें देहगवा तक चलना है तथा देहगवा से खाली सिलेंडर लेकर सहसवान आना है उपरोक्त लोगों के मध्य किराया तय हो जाने के बाद उपरोक्त तीनों लोग ई रिक्शा में बैठ गए तथा रिक्शा चालक बदायूं मेरठ राज्य मार्ग से दहगवा की ओर जा रहा था की ग्राम खैरपुर खैराती के निकट रिक्शा चालक पप्पू रिक्शा खड़ा करके सड़क के किनारे लघुशंका करने लगा जब वह लौटकर आया उपरोक्त ई-रिक्शा ना पाकर उसने रिक्शा को इधर-उधर तलाश किया ना तो ई रिक्शा मिला नहीं उसमें बैठे हुए लोग लगता है कि उपरोक्त लोग प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी करके ई-रिक्शा चोरी करके ले गए पुलिस ने अपराध संख्या 413 धारा 379 ने मामला अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज किया है l
