न्यायालय के आदेश पर 6 वर्ष बाद 5 लोगों के विरुद्ध बलबे की नामजद रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं:-सहसवान सिविल जज जूनियर डिविजन के न्यायालय में ग्राम कमनपुर बेला निवासी राजपाल पुत्र भाय सिंह ने 16 अगस्त वर्ष 2017 में गांव के ही 5 लोगों द्वारा परिजनों के साथ एक राय होकर मारपीट गाली गलौज करने के साथ ही गंभीर रूप से घायल कर देने तथा जान से मार देने की धमकी की थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मेडिकल रिपोर्ट के बावजूद भी रिपोर्ट दर्ज न करने पर न्यायालय में वाद दायर करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की न्यायालय से गुहार लगाई न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले में नामजद पांच अभियुक्तों की भूत थाना कोतवाली पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं जिस पर थाना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अपराध पंजीकृत कर लिया lसिविल जज जूनियर डिविजन के न्यायालय में ग्राम कमलपुर बेला थाना कोतवाली सहसवान निवासी राजपाल पुत्र भाय सिंह ने न्यायालय से गुहार की 3 ग्राम के ही जितेंद्र पुत्र रामनिवास. दानवीर पुत्र रतीराम. सत्यवीर उर्फ सुधीर पुत्र रतिराम. प्रकाश .लालाराम पुत्रगढ़ खुशीराम ने एक राय होकर 16 अगस्त वर्ष 2017 को परिजनों के साथ गाली गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट की तथा घातक शस्त्रों से प्रहार करके कई लोगों को घायल कर दिया जिससे कई परिजनों के नाजुक अंगों पर भारी चोट पहुंची मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया परंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की परंतु पुलिस ने उच्च अधिकारियों चिकित्सकों की चिकित्सीय रिपोर्ट सलंगन करते हुए की गई शिकायत को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया राजपाल ने न्यायालय में बाद दायर करते हुए उपरोक्त नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किए जाने की मांग की जिस पर न्यायिक व स्टेट ने थाना कोतवाली पुलिस को उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए जिस पर थाना कोतवाली पुलिस ने उपरोक्त अभियुक्तों को नामजद करते हुए धारा 147. 148. 149. 452. 308. 323. 324 .326 .504 .506 में अपराध पंजीकृत किया है l
