डीएम, एसएसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी जन शिकायतें

डीएम, एसएसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी जन शिकायतें

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूँ : जिलाधिकारी मनोज कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह ने थाना अलापुर में आयोजित थाना समाधान दिवस के मौके पर जन शिकायतें सुनी।शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर डीएम एवं एसएसपी ने पहुँचकर जन शिकायतें सुनी। दोनो वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को संवेदनशील होकर निस्तारण कराया जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों पर टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण कराए। राजस्व विभाग के समस्त लेखपालों, कानूनगो एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि सरकार की प्राथमिकताओं वाले कार्यों को गम्भीरतापूर्वक समयबद्ध पूर्ण किया जाए। एसएसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक निस्तारित किया जाए। आईजीआरएस व ऑफलाइन प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जिससे शिकायतकर्ता को परेशान न होना पड़े।

Post a Comment

Previous Post Next Post