जच्चा बच्चा केंद्र में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत

जच्चा बच्चा केंद्र में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत

परिजनों ने किया हंगामा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने फोन करके बुलाई पुलिस

परिजन बिना किसी कार्रवाई किए किए जच्चा बच्चा केशव को ले गए घर

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूं:- सहसवान नगर में 15 अगस्त की भोर में जच्चा बच्चा केंद्र में प्रसव के लिए आई एक महिला ने दर्द से तड़पते हुए दम तोड़ दिया जबकि ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी अपना रूम बंद करके सो गई दर्द से तड़पते हुए दम तोड़ने वाली महिला के परिजनों ने जब स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया तब स्वास्थ्य कर्मचारियों ने थाना कोतवाली पुलिस को फोन करके बुला लिया पुलिस ने मृतक जच्चा बच्चा के परिजनों से पुलिस कार्रवाई किए जाने के लिए अनुरोध भी किया परंतु लाचार कमजोर मृतका के परिजनों ने पीएम कराने से इनकार करते हुए किसी भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया तथा मृतका के शव को बिना किसी कार्रवाई किए हुए वह घर वापस ले गए तथा उसका देर श्याम मृतका के शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया lजानकारी के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान के अंतर्गत ग्राम रैलइ माधोपुर निवासी मजदूर मेहरबान की 30 वर्षीय पत्नी आसमा बेगम गर्भवती थी प्रसव पीड़ा होने पर परिजन 15 अगस्त को रात 12:00 बजे के लगभग जच्चा बच्चा केंद्र पर पहुंचे जहां प्रशब के लिए के लिए दर्द से तड़पती आसमान बेगम को ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी पूनम पांडे ने भर्ती कर लिया भर्ती करने के उपरांत प्रसव के लिए जो भी औपचारिकताएं होती हैं पूर्ण करना प्रारंभ कर दी परिजनों का आरोप है औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारी पूनम पांडे अपने कक्ष में आराम करने के लिए चली गई और उन्होंने अंदर से कमरा बंद कर लिया दर्द से तड़पने पर तथा स्वास्थ्य कर्मचारी पूनम पांडे को बार-बार बुलाने के बाद भी जच्चा-बच्चा की हालत नहीं देखने पर जच्चा बच्चा की हालत बिगड़ती चली गई जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से आसमा बेगम ने दर्द से तड़पते हुए रात 3:00 बजे के लगभग दम तोड़ दिया आसमा बेगम की मृत्यु की खबर जब परिजनों को हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया हंगामा होते देख स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तत्काल थाना कोतवाली पुलिस को बुला लिया मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों से महिला के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु भेजने का आग्रह किया जिस पर परिजन तैयार नहीं हुए परिजनों का कहना था कि उनकी हालत बहुत ही दयनीय है उनके पास खाने तक को पैसे नहीं है जिस कारण वह मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे वह कोई कार्यवाही नहीं करना चाहते मृतक आसमा के परिजन रोते बिलखते हुए उसके शव को घर वापस ले गए जहां उन्होंने शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया lजानकारी के मुताबिक जच्चा बच्चा आसमां का पति मेहरबान लकड़ी काटने का काम करता है तथा उसके परिवार घास फूस एवं पन्नी के नीचे प्रवास करता है उस की दयनीय स्थिति काफी नाजुक है मेहरबान ने बताया कि उसकी हालत ऐसी नहीं है कि वह कोई कार्रवाई कर सके परंतु उसकी पत्नी के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जो लापरवाही की है वह किसी अन्य जच्चा बच्चा के साथ ना हो क्योंकि वह तो गरीब है जैसे तैसे सह लेगा यही नहीं मेहरबान ने बताया की जब आसमा को लेकर जच्चा बच्चा केंद्र पहुंचे तो वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी पूनम पांडे ने मेरी मां से भर्ती करने के नाम पर ₹3000 की नगदी वसूल कर ली उसके बावजूद भी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कितनी लापरवाही की उसकी मौत हो गई lवराहल जच्चा बच्चा केंद्र सहसवान में 15 अगस्त की भर में एक स्वास्थ्य कर्मचारी की लापरवाही से जच्चा बच्चा की हुई मौत से एक प्रश्न तो पैदा होता है कि मृतक जच्चा बच्चा के परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने से तो इनकार कर दिया परंतु स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जो मृतक परिवार को जख्म दिया है क्या उसकी भरपाई कभी हो सकती है मृतिका के 5 छोटे बच्चे हैं तथा आसमा को छटे बच्चों के प्रसब के लिए भर्ती कराया था परंतु उसकी मौत हो गई बताया जाता है इससे पूर्व भी 26 जनवरी को उपरोक्त स्वास्थ्य कर्मचारी पूनम पांडे द्वारा जच्चा बच्चा केंद्र में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ नाचते हुए भी वीडियो वायरल हो चुका है बहराल अब देखना है की 15 अगस्त की भर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से एक जच्चा बच्चा की जान तो चली गई उसके परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं की परंतु स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी क्या इस मामले में स्वास्थ्य कर्मचारी की लापरवाही की जांच करेंगे या फिर जांच पर कोई आंच नहीं आने देंगे यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है इस बाबत चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी से मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया गया परंतु उनके मोबाइल का नेटवर्क बाहर बताया

Post a Comment

Previous Post Next Post