उझानी ब्लॉक के गांव हुसैनपुर खेड़ा मैं बिजली की भारी कटौती से जनता परेशान

उझानी ब्लॉक के गांव हुसैनपुर खेड़ा मैं बिजली की भारी कटौती से जनता परेशान

ग्रामीणों का कहना बिजली की समस्या जब जेई को बताते हैं तो उल्टा जवाब देते हैं अधिकतर फोन भी रहता है बंद

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूं:-उझानी ब्लॉक के गांव हुसैनपुर खेड़ा पुख्ता मैं उपभोक्ताओं को बिजली ना मिलने से परेशान लोगों ने कहा कि दो महा से कनेक्शन उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है जबकि लाइनमैन और जेई की सांठगांठ से बिना कनेक्शन धारक बिजली जला रहे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव हुसैनपुर में विद्युत विभाग के लाइनमैन और जेई अपनी मनमानी कर रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है लाइनमैन और जेई लोगों का फोन भी नहीं उठाते है ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि गांव की लाइन खराब लाइन को सही करने के लिए पैसे मांगे जाते हैं भीषण गर्मी के मौसम में बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैiबिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार विद्युत विभाग को अवगत कराया जा चुका है परंतु कोई सुनवाई नहीं की जाती है ग्रामीण सत्यभान ने बताया कि गांव में बिजली की स्थिति काफी खराब है कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जो इतने बड़े गांव में बिजली आने पर लोड नहीं उठा पाता है जिससे बिजली कनेक्शन धारकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है विद्युत विभाग के अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है गांव हुसैनपुर खेड़ा की बिजली की किस तिथि से कराई जाए

Post a Comment

Previous Post Next Post