आक्रोशित ग्राम प्रधानों द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान संगठन की बुलाई गई बैठक को असफल बनाने के लिए खंड विकास अधिकारी ने हाल में ताले डलवा दिए।

आक्रोशित ग्राम प्रधानों द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान संगठन की बुलाई गई बैठक को असफल बनाने के लिए खंड विकास अधिकारी ने हाल में ताले डलवा दिए।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूं :- सहसवान आक्रोशित ग्राम प्रधानों द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान संगठन की बुलाई गई बैठक को असफल बनाने के लिए खंड विकास अधिकारी ने हाल में ताले डलवा दिए जिसकी विकासखंड परिसर में काफी चर्चा रही lज्ञात रहे सहसवान दहगवां विकासखंड कार्यालय में तैनात खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा के विरुद्ध दोनों विकास खंडों के ग्राम प्रधानों ने पंचायत संगठन के बैनर तले उनके स्थानांतरण कराए जाने को लेकर नाराजगी प्रकट करते हुए बीते एक पखवाड़े से ग्राम प्रधान प्रतिदिन हंगामा कर रहे हैं आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिला विकास अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सोप कर खंड विकास अधिकारी का दोनों विकास खंडों से स्थानांतरण किए जाने की मांग की ग्राम प्रधान संगठन द्वारा खंड विकास अधिकारी के ऊपर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी ने जनपद स्तरीय दो अधिकारियों की टीम गठित करते हुए जांच आख्या रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए जिस पर ब्लॉक मुख्यालय पहुंची जांच टीम ने आरोपी ग्राम प्रधानों के बयान दर्ज किए दोनों विकास खंडों के ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा पर भ्रष्टाचार का बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तत्काल स्थानांतरण किए जाने की मांग की टीम ने जांच आख्या रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दी मुख्य विकास अधिकारी ने जांच आख्या रिपोर्ट से जिला अधिकारी को भी अवगत करा दिया lमुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा के विरुद्ध 28 जुलाई तक कार्यवाही से अवगत कराए जाने की जानकारी दिए जाने का आश्वासन दिया था 28 जुलाई को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही किए जाने की जानकारी ना मिलने पर आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने प्रधान संगठनों से ब्लॉक मुख्यालय पर 10:00 पहुंचने का अनुरोध करते हुए समस्त ग्राम प्रधानों से कहा कि वह बैठक में पहुंचे तथा बैठक के उपरांत ही कोई निर्णय लिया जाएगा lआरोपी खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा को आक्रोशित ग्राम प्रधानों के द्वारा ब्लॉक कार्यालय के मीटिंग हॉल में बैठक किए जाने की जैसे ही जानकारी मिली उन्होंने तत्काल मीटिंग हॉल में ताला डलवा दिया जैसे ही ग्राम प्रधान एकत्रित होने शुरू हुए प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय परिसर में तथा मोबाइल के माध्यम से संपर्क करते हुए ग्राम प्रधानों से विकास भवन बदायूं पहुंचने के निर्देश दिए जिस पर भारी तादाद में दोनों विकास खंडों के आक्रोशित ग्राम प्रधान विकास भवन पहुंच गए जहां उन्होंने खंड विकास अधिकारी के स्थानांतरण कराए जाने के लिए जमकर नारेबाजी की तथा हंगामा काटा मामले की जानकारी जैसे ही मुख्य विकास अधिकारी को मिली उन्होंने आक्रोशित ग्राम प्रधानों के एक प्रतिनिधि मंडल से मिलने का फरमान अपने अधीनस्थ से भेजा जिस पर ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य विकास अधिकारी से उनके कार्यालय में मिला तथा अपनी मांगों को दोहराया मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह 2 दिन के अंदर खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध होने वाली कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी जिस पर आक्रोशित ग्राम प्रधान शांत हुए इधर जैसे ही ग्राम प्रधान संगठन में खंड विकास अधिकारी द्वारा ब्लॉक मुख्यालय सहसवान का मीटिंग हॉल के मुख्य द्वार पर ताला डालकर बंद किए जाने की जानकारी ग्राम प्रधानों को दी गई तो उन्होंने नाराजगी प्रकट की उन्होंने कहा खंड विकास अधिकारी ने मीटिंग हॉल में ताला डालकर ऊंची मानसिकता का परिचय दिया है जो ग्राम प्रधान संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा द्वारा मीटिंग हॉल मुख्य द्वार पर डाले गए ताले कि विकास खंड कार्यालय परिसर में दिनभर चर्चा होती रही इस बाबत खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा का पक्ष जानने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नहीं हो सका l

Post a Comment

Previous Post Next Post