25 सितम्बर तक करें ऑनलाईन आवेदन
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूँ जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जनपद बदायूँ में ट्रेडवार लक्ष्य नाई, बढई, कुम्हार, लोहार, सुनार,, टोकरी बुनकर, मोची, राजमिस्त्री एवं धोबी अिद ट्रेडों में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। इन ट्रेड के ही आवेदन पत्र आमंत्रित किये जायेगें। अन्य किसी भी ट्रेड में आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेगें। योजना की पात्रता की शर्ते विभिन्न प्रकार है, इसके लिए आवेदक का एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र आरक्षित वर्ग (एस0सी0/एस0टी0 ओ0बी0सी0 वर्ग के लिये) आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शौक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र पढे लिखे होने पर, तकनीकी जानकारी रखने पर तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, आवेदन कर्ता जनपद का स्थाई निवासी होना चाहिए, आवेदनकर्ता पूर्व में योजनान्तर्गत लाभान्वित न हो, सम्बन्धित ट्रेड से जुडे होने का प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान/वार्ड मेम्बर से मूल सत्यापित होना चाहिए। आवेदन कर्ता को इस आशय से कि उसने एवं उसके परिवार के किसी सदस्य ने पूर्व में किसी प्रशिक्षण योजना में टूलकिट/मानदेय का लाभ नही लिया हो नोटरी शपथ पत्र 10 रू0 के स्टाम्प पर देना होगा।उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र 25 सितम्बर तक ऑनलाईन आवेदन पत्र diupmsme.upsdc.gov.in पर भर सकते है। आवेदन पत्र पूर्ण रूप से 25 सितम्बर को सायं 05ः00 बजे के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूँ से सम्पर्क कर सकते है।
