धान, बाजरा तथा मक्का खरीद के लिये होगा किसानों का ऑनलाइल पंजीयन

धान, बाजरा तथा मक्का खरीद के लिये होगा किसानों का ऑनलाइल पंजीयन

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूँ : जिला खाद्य विपणन अधिकारी अतुल कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत धान, बाजरा तथा मक्का खरीद दिनांक 01 अक्टूबर 2023 से प्रारम्भ हो रही है, जिससे सम्बन्धित किसान पंजीकरण प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो चुकी है। धान क्रय हेतु आनलाईन कृशक पंजीकरण के प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार की कार्यवाही की जानी है, जिसमें धान, बाजरा तथा मक्का की बिक्री के पूर्व पंजीयन कराना जाना आवष्यक है। धान, बाजरा तथा मक्का खरीद के लिये ऑनलाइल होगा किसानों का पंजीयन, खाद्य विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर होगा पंजीयन, किसी भी जन सुविधा केन्द्र, साईबर कैफे या स्वयं से करा सकते हैं पंजीयन, गत वर्श की तरह ओ0टी0पी0 आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है, जिसके लिये किसान बन्धु पंजीकरण के समय अपना वर्तमान मोबाइन नम्बर ही अंकित करायें, जिससे एस0एम0एस0 द्वारा प्रेशित ओ0टी0पी0 को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सके, किसान पंजीयन का राजस्व विभाग के भूलेख पोर्टल से लिंकेज कराया गया है, किसान भाई अपनी खतौनी की खाता संख्या किसान पंजीयन में दर्ज कर अपने कुल रकबे को एवं बोये गये धान के रकबे को अंकित करेंगें, धान (कामन) हेतु रु0 2183/- प्रति कुंतल तथा धान (ग्रेड ए) हेतु /रूपये 2203/- प्रति कुंतल, मक्का हेतु रु0 2090/- प्रति कुंतल तथा बाजरा हेतु /रूपये 2500/- प्रति कुंतल मिलेगा समर्थन मूल्य, धान, बाजरा तथा मक्का विक्रय के समय पंजीयन प्रपत्र के साथ कम्प्यूटराईज्ड खतौनी एवं आधार कार्ड अवष्य लायें, योजना का लाभ उठाने हेतु किसान अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराकर एन0पी0सी0आई0 मैपर पर मैप अवष्य करायें, 01 अक्टूबर, 2023 से जनपद में धान, बाजरा तथा मक्का खरीद प्रारम्भ होगी। उन्होंने कृषकों से अनुरोध है कि अपना ऑनलाईन पंजीकरण तत्काल करा लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post