फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर दो लोगों के विरुद्ध भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने आईटी एक्ट की धाराओं में कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर दो लोगों के विरुद्ध भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने आईटी एक्ट की धाराओं में कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

सहसवान। थाना जरीफ नगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने ग्राम पंचायत देहग़वा निवासी दो युवकों के विरुद्ध फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी कर नगर पंचायत का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है lथाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने बताया की नगर पंचायत देहगवा निवासी प्रमोद गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता शरद गुप्ता पुत्र भू शंकर ने आपसी साज करते हुए फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी करते रहते हैं जिससे नगर पंचायत का माहौल खराब होने की संभावनाएं प्रबल हो रही है भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जरीफ नगर में धारा 500 501 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के विरुद्ध नामज द रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है l

Post a Comment

Previous Post Next Post