स्कूल आते-जाते समय छात्रा से मनचला करता था छेड़छाड़ आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान

स्कूल आते-जाते समय छात्रा से मनचला करता था छेड़छाड़ आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

सहसवान। थाना उघेती क्षेत्र के अंतर्गत सहसवान बिसौली मार्ग पर स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने आती जाती एक बालिका को मनचला कई दिनों से छेड़खानी करता था बालिका के पिता ने आरोपी के विरुद्ध के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l

पीड़िता के पिता ने थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरी पुत्री कक्षा 12 की छात्रा है जो विद्यालय सहसवान बिसौली मार्ग पर स्थित एक इंटर कॉलेज में साइकिल से पढ़ने आती जाती है जिस पर गांव का ही एक मनचला युवक टीटू उर्फ तेजेंद्र उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करता है तथा जान से मारने की धमकी देता है पीड़िता के पिता ने आरोपी के विरुद्ध जब परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने शिकायत को नजर अंदाज कर दिया जिस पर पीड़िता के पिता ने थाना उघेती में आरोपी के विरुद्ध धारा 354ग धारा 506 रिपोर्ट दर्ज कराई है l

Post a Comment

Previous Post Next Post