बदायूँ में आईजी ने किया पैदल मार्च,परखी सुरक्षा व्यवस्था।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
बदायूं:-बुधवार शाम बदायूं पहुंचे आईजी बरेली रेंज डॉ.राकेश सिंह ने त्योहार के मद्देनजर शहर में पैदल मार्च किया। उन्होंने शहर की सुरक्षा व्यवस्था परखी। आईजी सबसे पहले पुलिस लाइन सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। सभी से त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कहा, पुलिस गंभीर मामलों को प्राथमिकता के आधार पर देखे।शाम को उन्होंने पुलिस बल और अधिकारियों के साथ पैदल मार्च किया। उन्होंने छह सड़का, खैरातीचौक, हलवाईचौक, सर्राफा बाजार और मुख्य बाजार में पैदल मार्च किया और लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। इस दौरान एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी देहात अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और कोतवाली बिजेंद्र सिंह व सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई मौजूद रहे।
