थाना प्रभारी व व्यापारियों में हुई नोकझोंक
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
सहसवान नगर में क्षेत्राधिकारी पवन कुमार व थाना प्रभारी सौरभ सिंह गुरूवार शाम को फ्लैग मार्च दौरान थाना प्रभारी ने कई व्यापारियों को अपनी दुकान लगाते समय दुकानों का सामान अंदर लगाने को कहा जिस पर व्यापारियों ने कल धनतेरस त्यौहार की वजह से अपनी दुकान लगभग दो-दो फिट बाहर डेकोरेट कर रहे थे, जिस पर थाना प्रभारी ने आपत्ति जताई जिस पर व्यापारियों ने उनके सामने ई रिक्शा का आवागमन बाजार के अंदर रोक लगाने को कहा जिस पर थाना प्रभारी आग बबूला हो गए और और उन्होंने ई-रिक्शा पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया ।
