फ्लैग मार्च के दौरान दुकाने के आगे लगे सामान को देख कर भड़के थाना प्रभारी
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
सहसवान। नवागत थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने आज फ्लैग मार्च के दौरान व्यापारियों को सख्त लहजे में समझा दिया है आज के बाद कोई भी व्यापारी अपनी दुकान के बाहर सामान ना लगाए वरना उसका सामान जप्त कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी सड़क के दोनों और पटरी पर कोई भी खोका व ठेला एक जगह नहीं लगा सकेंगें सड़क पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आज जैसे ही थाना प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस फोर्स के साथ जैसे ही कोतवाली से निकले और उनकी नजर दुकानों के आगे जगह जगह सामान लगा दिखा जिसको देखकर प्रभारी निरीक्षक ने सड़क पर सामान लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी। कल से अगर किसी ने भी दुकान के बाहर सामान लगाकर अतिक्रमण किया तो उसका सामान जप्त कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी सड़क के दोनों और फुटपाथ पर जो भी दुकानदार अपना सामान लगा लेते हैं वह अपना सामान दुकान के अन्दर ही रखें जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को दिक्कत का सामना ना करना पड़े अतिक्रमण की वजह से ही हर दिन जाम की स्थिति बनती रहती है जिसको देखते हुए आज थाना प्रभारी ने दुकानदारों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है अपना-अपना सामान दुकाने बाहर ना लगा कर दुकान के अन्दर ही रखें।फ्लैग मार्च के दौरान अतिक्रमण देखकर प्रभारी निरीक्षक का पारा चढ़ गया उन्होंने कई दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए अल्टीमेट दे दिया है आगे से दुकानों के आगे कोई भी सामान किसी तरह का ना लगे वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
