*विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण जारी।*
*युवाओं, महिलाओं सहित समस्त अर्ह मतदाताओं के नाम सूची में अवश्य शामिल करायें-जिलाधिकारी*
(सरवर हुसैन प्रधान संपादक, अमीर खुसरो टाइम्स)
कासगंज: जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 का कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक चलेगा। जिसमें मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में परिवर्धन, अपमार्जन या संशोधित करा सकते हैं।
पुनरीक्षण कार्य में लगे समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं बीएलओ निर्वाचन के दिशा निर्देशों का शतप्रतिशत पालन करते हुये कार्य करें। क्षेत्र के समस्त सूची से छूटे हुये अर्ह मतदाताओं, युवाओं और महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिये निर्धारित फार्म अवश्य भरवाकर बीएलओ अपने पास जमा करें। किसी भी अर्ह मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं रहना चाहिये। 18 से 19 वर्ष के युवाओं और महिलाओं का नाम सूची में शामिल कराने पर विशेष ध्यान दिया जाये।
सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी जो पुनरीक्षण कार्य में लगे हुये हैं अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करायें। बीएलओ द्वारा किये जा रहे मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य की स्वयं नियमित समीक्षा करें। चैक करें कि किसी बीएलओ द्वारा अब तक कितने फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 भरवाये गये हैं। 02 व 03 दिसम्बर को विशेष अभियान के दौरान समस्त पोलिंग बूथों पर बीएलओ के कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाये।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी डा0 वैभव शर्मा ने बताया कि जिन युवाओं की उम्र 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अपने मतदान केन्द्र पर पहुंच कर अपना नाम मतदाता सूची में फार्म-6 भरकर नाम सम्मिलित करा सकते हैं। जिनको अपने मतदाता पहचान पत्र में किसी प्रकार का संशोधन कराना है, तो अपने मतदान केन्द्र पर सम्बन्धित बी०एल०ओ० के पास फार्म-8 भरकर जमा करा दें। इसके अतिरिक्त आप अपना फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद से भी लॉगिन करके ऑनलाइन कर सकते हैं तथा मतदाता नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं।
बैठक में समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एबीएसए, खण्ड विकास अधिकारी एवं पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारी उपस्थित रहे।
