मुजरिया पुलिस का कारनामा।तहरीर के बाद भी पूरे दिन नही गया कोई मौके पर।
वादी को समझा बुझाकर टरका दिया,दबंगों द्वारा जबरन कब्जे की शिकायत का मामला।
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
सहसवान। मुजरिया दबंगों द्वारा जबरन खेत पर कब्जा कर नींव लगाने का आरोप लगाया।पीड़ित के द्वारा पुलिस को तहरीर देने पर भी पुलिस द्वारा बिना मौके पर जाए समझा बुझाकर टरका देने का आरोप लगाया गया है।थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर में एक खेत में आधा हिस्सा बेचने पर बैनामा मालिक द्वारा दूसरी जगह पर अवैध रूप से कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है।गांव के मुनेश पुत्र भूरे ने तहरीर देकर बताया कि उसके पिता की आधी जमीन पर अपना अधिकार बताते हुए बेची गई जमीन पर गांव के ही मुनेंद्र,सत्येंद्र और उपनेश पुत्रगण राजाराम ने जबरन नींव खोदकर कब्जा कर रहे हैं। मना करने पर लाठी डंडे लेकर झगड़े को आमादा हो जाते हैं।पीड़ित ने पहले भी पुलिस को शिकायत लिखकर दी थी लेकिन गुरुवार को फिर से तहरीर देने पर पुलिस ने पूरे दिन मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई बल्कि थाने में ही वादी को समझा बुझाकर टरका दिया गया।इस प्रकरण में दूसरे पक्ष से पुलिस की सांठगांठ की चर्चाएं जोरों पर हैं।इधर सब्दलपुर गांव पहले से ही अपराध में आगे रहने के कारण संवेदनशील माना जाता है।इस घटना में पीड़ित ने यह भी कहा है की कोई भी बड़ी घटना हो सकती है ।इधर पुलिस ने इस पूरे मामले को राजस्व विभाग का होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
