रोजगार मेले में बेरोजगारों को मिला काम

रोजगार मेले में बेरोजगारों को मिला काम

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

बदायूँ : एक ऑनलाइन/आफलाइन रोजगार मेला का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय बदायॅू एवं ग्लोबल आई0टी0आई0 मझिया बदायॅॅू व ट्रूली योर्स वेलफेयर सोसाइटी बदायॅॅू तथा कौशल विकास मिशन बदायॅॅू के अन्तर्गत ग्लोबल आई0टी0आई0मझिया बदायॅॅू परिसर में आयोजित किया गया।इस रोजगार मेले में कई कम्पनियों ने प्रतिभाग किया है। जैसे हीरो स्पेयर पोर्टस प्रा0 लि0 नोयडा, वोनी इन्डिया सर्विस प्रा0लि0, डीम्स क्रियेशन टेक्निॉलाजी प्रा0 लि0 रॉकमेट प्रा0लि0, ऑम डेयर प्रा0लि0 तथा ग्रोफास्ट ऑरगेनिक डायमन्ड प्रा0लि0 लखनऊ ने प्रतिभाग किया। इन कम्पनियों के सभी एच0आर0 द्वारा कुल-328 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। तथा इस रोजगार मेले में कुल-459 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने रोजगार मेले में आये अभ्यर्थियों को रोजगार के सम्बन्ध में जानकारी दी एवं एम0आई0एस0 मैनेजर मो0 एहेतसाम द्वारा बताया गया कि इस मेले में 13 कम्पनियों द्वारा 178 अभ्यर्थियों का चयन किया ंगया और 327 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया गया। साथ ही में कार्यालय में कार्यरत श्री संजय कुमार, श्री उदयपाल सिंह, श्री अरूण चौहान, श्री सनी कुमार ने रोजगार मेले में सहयोग किया। मेले में उपस्थित अभ्यर्थियों की कैरियर कांउसिलिंग श्री परवेज अली खॉ द्वारा की गयी। ग्लोबल आई0टी0 आई0 के वीरपाल सिंह ने मुख्य अतिथि कौशल विकास के नोडल अधिकारी प्रदीप त्यागी द्वारा चयनित छात्र/छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post