साप्ताहिक बंदी की धज्जियां उड़ाते दुकानदार सहसवान में नहीं हो रहा साप्ताहिक बंदी का पालन।

साप्ताहिक बंदी की धज्जियां उड़ाते दुकानदार सहसवान में नहीं हो रहा साप्ताहिक बंदी का पालन।

ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान 

सहसवान। जिलाधिकारी मनोज कुमार के सख्त निर्देशों के बावजूद श्रम विभाग बना हुआ है मूकदर्शक बताते चलें सहसवान में साप्ताहिक बंदी का दिन शुक्रवार है लेकिन यहां के अधिकांश दुकानदार अपनी अपनी दुकान खोलकर चुनौती देते दिखाई देते हैं दुकानों पर नाबालिक बच्चे भी दुकानों पर काम करते हुए दिखाई पढ़ते हैं जिससे जिनका भविष्य चौपट होता दिखाई देता है मजदूर यूनियन के अध्यक्ष निसार अहमद फारूकी ने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत करके सहसवान में साप्ताहिक बंदी का पालन करने की मांग करते हुए कहा है कि हम श्रमिकों को एक दिन का अवकाश दिन शुक्रवार को मिलना चाहिए जिससे हम अपने परिवार में रहकर घर के कार्यों को भी निपट सके लेकिन दुकान स्वामी हम श्रमिकों को शुक्रवार की छुट्टी ना देते हुए दुकान पर आने का दवाव बनाते हैं जिसकी शिकायत पूर्व में भी तहसील एवं जिला स्तर पर की जा चुकी है आज साप्ताहिक बंदी का दिन है लेकिन दुकानदार अपनी अपनी दुकान खोलकर बैठ गए हैं श्रम विभाग के अधिकारी कागजों पर ही सीमित होकर उच्च अधिकारियों को भ्रमित करने पर उतारू है यहां पर पूरी तरह साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं हो रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post