समाजसेवी ऋषभ सक्सेना ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
ब्यूरो रिपोर्ट तबरेज़ खान
सहसवान। बदायूं नगर के मुहल्ला तहसील दरवाज़ा निवासी युवा समाजसेवी ऋषभ सक्सेना ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपना जन्मदिन बड़ी सादगी से अनूठा तरीक़ा अपना कर अनोखी मिसाल पेश की। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर अनाथ आश्रम पहुँच कर अनाथ बच्चों को ज़रूरत का सामान वितरित कर उनके साथ भोजन किया तथा कुछ पल बिताते हुए अनाथालय के समस्त स्टाफ को शॉल उड़ा कर सम्मानित किया आशीर्वाद ग्रहण किया । हर्षित के अनाथ बच्चों के साथ अपना सादगी पूर्ण जन्मदिन मनाने से अनाथालय के बच्चे भी काफ़ी उत्साहित दिखे। इसके बाद उन्होंने वृद्ध आश्रम पहुँच कर फल और मिष्ठान वितरित किए और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उनका कहना है कि जन्मदिन जीवन का त्योहार है और इसको ज़्यादा से ज़्यादा ज़रुरत मंद लोगों के साथ मनाना चाहिए । समाजसेवी ऋषभ सक्सेना के साथ उपस्थित रहे वरिष्ठ समाजसेवी रोहित यादव यादव, उद्योगपति अरुण कुमार, हर्षित गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, शुभम् यादव, वारिस ख़ान, मोहम्मद जावेद अली, अभिषेक, विकास, कीर्तन सहित अनेक सहयोगी उनके साथ थे l
