सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत बैठक 05 फरवरी को ग्राम जाटऊ अशोकपुर में।
कासगंज: सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत चयनित ग्राम जाटऊ अशोकपुर विकास खण्ड अमांपुर में विलेज डवलपमेन्ट के अनुसार आपके विभाग द्वारा प्रेषित की गई योजना के अन्तर्गत कराये गये/कराये जा रहे विकास कार्यो के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में 05 फरवरी, 2024 को अपरान्ह 12 बजे सभी सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक ग्राम जाटऊ अशोकपुर विकास खण्ड अमांपुर मेें आयोजित की जायेगी।
अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि बैठक से पूर्व ग्राम जाटऊ अशोकपुर विकास खण्ड अमांपुर का स्थलीय निरीक्षण करते हुये अपने विभाग के सम्बन्धित कार्यो की कार्य योजना एवं अद्यटन कराये कार्यो की प्रगति विवरण के साथ निर्धारित तिथि व समय पर ग्राम जाटऊ अशोकपुर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।