पेंशनर अपने बचत विनियोग प्रपत्र शीघ्र कोषागार में जमा कर दें।
कासगंज: वरिष्ठ कोषाधिकारी अनिल कुमार ने समस्त पेशनरों को सूचित किया है कि जो पेंशनर अपनी पंेशन जिला कोषागार कासगंज से प्राप्त कर रहे हैं और आयकर की परिधि के अन्तर्गत आते हैं, वे अपने बचत विनियोग संबंधी प्रपत्र पेन कार्ड एवं बैंक पासबुक की सत्यापित छायाप्रति कोषागार में शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे उनके आयकर की गणना कर फरवरी माह की पेंशन का भुगतान समय से किया जा सके। यदि पंेशनर द्वारा अपनी बचत विनियोग निर्धारित अवधि तक उपलब्ध नही कराये जाते हैं, तो कोषागार द्वारा अपने स्तर से आयकर की कटौती कर पंेशन का भुगतान कर दिया जायेगा। पेंशन स्टेटमेन्ट हेतु कोषवानी की बेबसाइट पर अपनी पेंशन का स्टेटमेन्ट चैक कर सकते हैं।