नगला उदैया बम्बा पर दबंगों ने काटा सिंचाई विभाग का पेड़

नगला उदैया बम्बा पर दबंगों ने काटा सिंचाई विभाग का पेड़,

ग्रामीणों की शिकायत करने पर मौके पर छोड़कर भागे,

(गौरब पचौरी, तहसील संबाददाता सिकंदराराऊ) (हाथरस)

हसायन थाना क्षेत्र नगला उदैया के बंबा पर सिंचाई विभाग के द्वारा काफी बड़ी संख्या में यूकेलिप्टस के पेड़ लगा रखे हैं। जहां पहुंचे महेबा के दो दबंग कमरुदरुद्दीन और सत्येंद्र के द्वारा एक यूकेलिप्टस का पेड़ काट दिया गया। जब ग्रामीणों ने उनसे पेड़ काटने का कारण पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन भानू के मीडिया प्रभारी के द्वारा सिंचाई विभाग को पेड़ काटने की सूचना दी गई। इसके बाद पेड़ काट रहे दोनों दबंग पेड़ को वही छोड़कर मौके से फरार हो गए।जिसकी जानकारी पर सिचाई विभाग द्वारा कारवाही के आदेश दिये गये है।


Post a Comment

Previous Post Next Post