सम्पूर्ण समाधान दिवस कल,
जिलाधिकारी सहावर में।
कासगंज: जनता की समस्याओं व शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण करने के उद्देश्य से माह के प्रथम शनिवार आज 03 फरवरी 2024 को जिलाधिकारी सुधा वर्मा की अध्यक्षता में तहसील सहावर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
तहसील कासगंज एवं पटियाली में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रह कर जनता की समस्याओं व शिकायतों के निस्तारण में सहयोग करेंगे।