ग्राम प्रधान की लापरवाही से हाईवे मार्ग पर स्थित ग्राम मैं दूषित जल भराव दूषित जल भराव ग्रामीणों के आवागमन में बना बाधक प्रशासनिक कर्मचारी मौन
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान। बदायूं मेरठ हाईवे मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत सगराय के मजरा मटकुली में ग्राम प्रधान की लापरवाही से दूषित पानी की निकासी व्यवस्था सही न होने के कारण सड़कों पर फैला दूषित पानी से ग्रामीणों का आवागमन ठप्प हो गया है ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही दूषित पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से बड़े मक्खी मच्छरों के प्रकोप से संक्रामक रोग फैलने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं ऐसी ही एक शिकायत ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से जिला मुख्य विकास अधिकारी को करते हुए समस्या से निजात दिलवाए जाने की मांग की है।ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त प्रेषित पत्र में मुख्य विकास अधिकारी को बताया कि हमारा मजरा मटकुली ग्राम संगराय के अंतर्गत आता है परंतु ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा ग्राम के दूषित पानी की निकासी के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है जिसके कारण ग्राम में चारों तरफ दूषित पानी फैला हुआ है लोगों को फैला हुआ दूषित पानी आवागमन में भारी परेशानी दे रहा है यही नहीं सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चे विशेष कर महिलाओं को हो रही है दूषित जल भराव होने की जानकारी कई बार ग्राम प्रधान तथा खंड विकास अधिकारी को भी दी गई परंतु उन्होंने ग्रामीणों की उचित मांग को नजर अंदाज कर दिया ग्रामीणों का कहना है कि उपरोक्त मजरा बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित है मुख्य राज्य मार्ग पर दूषित जल भराव को अनदेखा नहीं किया जा सकता परंतु आते जाते हुए अधिकारियों ने भी उपरोक्त दूषित जल को नजरअंदाज कर दिया उन्होंने भी ग्रामीणों की उचित मांग को ठंडे बसते में डाल दिया दूषित जल भराव के कारण उसमें भारी तादाद में मक्खी मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे ग्राम में संक्रामक रोग फैलने की संभावनाएं प्रबल हो रही है समय रहते अधिकारियों ने दूषित जल भराव को ग्रामीणो को मुक्ति नहीं दिलाई तो ग्राम में संक्रामक रोग फैलने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता ।पत्र में पूर्व ब्लाक प्रमुख चरण सिंह यादव मिश्रा जी नेत्रपाल सिंह यादव प्रेमपाल सिंह सुरेंद्र सिंह सहित अनेक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं ।
