मंगनी गोद भराई रस्म के बाद दहेज लोभियों ने रिश्ता तोड़ा युवती के पिता ने नौ लोगों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटीl

मंगनी गोद भराई रस्म के बाद दहेज लोभियों ने रिश्ता तोड़ा युवती के पिता ने नौ लोगों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटील

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

सहसवान। युवती की रसम मंगनी गोद भराई के उपरांत शादी की तारीख निश्चित करने के लिए पहुंचे बिचौलिए से मंगेतर युवक के पिता ने शादी से पूर्व ₹800000 की नकदी की मांग कर दी अन्यथा की स्थिति में रिश्ता न करने की धमकी दी जिस पर मंगेतर युवती पक्ष के लोगों ने कई बार मंगेतर युवक के परिजनों से रिश्तेदारों की समक्ष समझौते के लिए वार्ता भी की परंतु वार्ता विफल हो गई इसके उपरांत मंगेतर युक्ति के पिता ने मंगेतर युवक सहित 9 लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट थाना जरीफ नगर में दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है ।थाना शरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम रत्नौल अजीजपुर निवासी ऋषिपाल सिंह पुत्र मुंशी सिंह ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री की शादी थाना चुनावी के ग्राम काशीपुर निवासी शिवदान सिंह पुत्र दरिया सिंह के पुत्र दयाशंकर के साथ तय हुई थी प्रार्थी ने सर्वप्रथम रस्म मंगनी 10 अप्रैल वर्ष 2024 तथा 3 मँई वर्ष 2024 को गोद भराई रसम के कार्यक्रमों में लाखों रुपए खर्च किए इसके बाद बिचौलिए शादी की तारीख निश्चित करने के लिए ग्राम काशीपुर सियोदान सिंह के घर पर गए जहां बिचौलिए द्वारा शादी की तारीख निश्चित करने का आवेदन सियोदान सिंह से किया तो उन्होंने पहले तो टाल बलाई की तथा कहा कि लड़की पक्ष वालों से कहना कि वह शादी से पहले ₹800000 नकदी का इंतजाम कर लें तब उन्हें शादी की डेट दे दी जाएगी मांग पूरी न होने पर आप रिश्ता टूटा हुआ समझे बिचौलिए द्वारा कई बार सियोदान सिंह को समझाया गया कि वह ऐसा ना करें परंतु उन्होंने साफ इनकार कर दिया बिचौलिए ने उपरोक्त बात युक्ति के पिता को जब घर जाकर बताई तो उन्हें चिंता हुई वह कई बार रिश्तेदारों को लेकर सियोदान सिंह के घर समझौते के लिए पहुंचे परंतु निराशा हाथ लगी मंगेतर युवती के पिता ऋषिपाल सिंह ने थाना जरीफ नगर पहुंचकर रिश्ता तय हो जाने के बावजूद ₹800000 की की जा रही मांग पूरी न करने पर रिश्ता तोड़ देने की दी गई धमकी के मामले में को प्रार्थना पत्र देते हुए मंगेतर युवक दयाशंकर पुत्र सियौदान सिंह सियो दान सिंह पुत्र दरियाय सिंह, राम रईस उर्फ एवरन पुत्र सियोदान सिंह साहब सिंह नाथू सिंह दानवीर सिंह गंगा सहाय संतोष राम रईस सुधा साहब सिंह निवासी ग्राम काशीपुर थाना जुनावँई परगना गुन्नौर जनपद संभल के विरुद्ध धारा 504 506 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3/4 मैं पंजीकृत कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post