बदायूं जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र से कुल 02 वांछित अभि0गण एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

बदायूं जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र से कुल 02 वांछित अभि0गण एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

बदायूं:-आलोक प्रियदर्शी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान जनपद बदायूँ के नेतृत्व में थाना सहसवान पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 302/24 धारा 498A/494/307/506 भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित अभियुक्त राशिद पुत्र कल्लन निवासी ग्राम जौनेरा थाना सहसवान जनपद बदायूँ को घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 (1-b)(a) /27 A ACT की वृद्धि की गयी। अभियुक्त उपरोक्त को संबंधित मा0 न्यायालय के समक्ष समय पेश कर जिला कारागार भेजा गया । 

बिसौली:-बदायूं 

थाना बिसौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 309/24 धारा 364/302/201/34/394/411/414 भादवि में वांछित बाल अपचारी को मुखबिर की सूचना पर थाना बिसौली क्षेत्र के बुध बाजार चौकी क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से मृतक हरिओम उर्फ रोहताश का एक कीपेड का सैमसंग का मोबाइल फोन बरामद हुआ । गिरफ्तारशुदा बाल अपचारी को मा0 किशोर न्यायालय बदायूँ के समक्ष पेश किया गया ।


कुंवरगांव:- बदायूं 

इसके अतिरिक्त शांति व्यवस्था भंग करने वलों के विरुद्ध कार्यवाही के अन्तर्गत थाना कुंवरगांव पुलिस द्वारा वीरपाल पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम अहरुईया थाना कुंवरगांव जनपद बदायूँ अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त को संबंधित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post